फरेंदा: बहदुरी बाजार साधन सहकारी समिति से खाद ले जाने को लेकर हंगामा, गोदाम किया गया सील
शुक्रवार को 8 बजे कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार स्थित साधन समिति से रात में ट्राली से खाद निकलते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार किसानों का आरोप था कि यहां लोग एक एक बोरी यूरिया के लिए परेसान है और सचिव द्वारा रात में खाद बिचौलियों को बेच दिया जा रहा है।तहसीलदार फरेन्दा वशिष्ठ कुमार वर्मा ने बताया कि गोदाम को सील किया गया।