फरेंदा: फरेंदा थाने में कोतवाल प्रशांत पाठक और चौकी प्रभारी गंगाराम यादव का विदाई समारोह संपन्न
फरेंदा थाने में कोतवाल प्रशांत पाठक और चौकी प्रभारी गंगाराम यादव का विदाई समारोह संपन्न हुआ। नवागत कोतवाल योगेन्द्र कुमार राय ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पाठक ने कहा कि स्थानांतरण सेवा का सामान्य क्रम है। कार्यक्रम में आशुतोष पाठक, सौरभ पटेल, मधुकर सिंह, आज्ञाराम, हिमांशु समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।