फरेंदा: हड़हवा पुल के पास से पास्को एक्ट का वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
गुरुवार को 4 बजे फरेंदा।पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि पास्को, एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अनुराग यादव निवासी छितही खुर्द टोला गौरईया वांछित चल रहा था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही थी। जिसे क्षेत्र के हड़हवा पुल से गिरफ्तार किया गया