🧘♂️ मनेन्द्रगढ़ बना योग, स्वास्थ्य और जनजागरण का केंद्र
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय क्रीड़ा परिसर, मनेन्द्रगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 550 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने योग को भारत की विश्व को अमूल्य देन बताते हुए इसे स्वस्थ, तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।
🌱 "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
🏥 स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क बीपी एवं शुगर जांच, दवा वितरण तथा आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं योग संबंधी जानकारी प्रदान की गई। वहीं एनआरएलएम की लखपति दीदियों द्वारा निर्मित हसदेव ब्रांड उत्पादों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।
योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और जनभागीदारी का प्रेरणादायी संगम बना।
#InternationalYogaDay2026 #chhattisgarh #mcbdistrict
Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jun 21, 2026