सारण शिक्षक निर्वाचन: डीएम और एसएसपी ने पांच प्रखंडों के मतदान केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण
मतदान व्यवस्था का लिया जायजा, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के दिए निर्देश
छपरा, 23 अक्टूबर 2026। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दिवस पर जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सदर, रिविलगंज, मांझी, गरखा एवं एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
दोनों अधिकारियों ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने पर जोर दिया। जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि निर्वाचन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है।
Rahui, Nalanda | Oct 23, 2026