पंडरिया: ग्राम सोमनापुर नया में आयोजित मां शाकम्भरी जयंती समारोह में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा
ग्राम सोमनापुर नया में 25 जनवरी को आयोजित मां शाकम्भरी जयंती समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई।इस दौरान समाज के लोगो ने विधायक भावना बोहरा का भव्य स्वागत किया।इसके साथ ही गांव में ही आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में भी शामिल हुई और प्रभु श्रीराम जी एवं मातारानी की पूजा कर पंडरिया सहित पूरे प्रदेश की सुख समृद्धि कामना किया।