पंडरिया: पंडरिया नगर में यादव समाज द्वारा आयोजित राउत नाच महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा
25 जनवरी को पंडरिया नगर में यादव समाज द्वारा राउत नाच महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई ।इस दौरान समाज के लोगो ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेश भूषा खुमरी पहनाकर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा यादव समाज का इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।