पंडरिया: पंडरिया पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले लोगो को लगाई जमकर क्लास कान पकड़कर कराया उठक बैठक,शराब नहीं पीने की दी हिदायत
23 जनवरी मंगलवार की देर शाम पंडरिया पुलिस ने पंडरिया नगर मे सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन करने वाले शराबियो को शराब सेवन करते पाए जाने पर शराबियो की जमकर क्लास लगाया पंडरिया पुलिस ने मौके पर ही कान पकड़ कर उठक बैठक कराया और सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन नही करने की सख्त हिदायत दी और कभी पकड़ाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करने चेतवानी दिया।