कुलपहाड़: नगाराडाँग में श्रीमद्भागवत कथा में राजा बलि और भक्त प्रह्लाद के प्रसंग सुनाए गए
हनुमान द्वारी मंदिर, नगाराडाँग में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के अंतर्गत चल रही श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को कथावाचक उन्नति द्विवेदी ने राजा बलि, भक्त प्रह्लाद, रामावतार और कृष्णावतार के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। राजा बलि की दानशीलता और प्रजावत बताया गया।