धमतरी: अस्पताल में लापरवाही, सर्पदंश से पीड़ित मरीज खुद ही सलाइन लेकर खड़ा रहा
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोहारा में खेती काम करने गए किसान को आज गुरुवार को सांप ने डस लिया। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। मरीज एंबुलेंस उतारने के बाद अस्पताल के अंदर खुद ही ग्लूकोज बॉटल लेकर पहुंचा और देर तक खड़ा रहा। इस दौरान ईएमटी पहुंचा। उसके बाद ईएमटी बॉटल लेकर तब तक खड़ा रहा जब तक उस बोतल से ग्लूकोस खत्म नहीं हुआ तब तक वैसे ही स्थिति बनी।