कुल्लू: दशहरा उत्सव में विदेशी और बॉलीवुड कलाकारों के न आने से होगी डेढ़ करोड़ की बचत, आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर होगा खर्च
Kullu, Kullu | Sep 28, 2025 अंतरराष्ट्रीय दशहरा में इस बार आपदा को देखते हुए विदेशी सांस्कृतिक दलों के साथ बाॅलीवुड कलाकार प्रस्तुति नहीं देंगे। कुल्लू जिले के साथ पूरे प्रदेश में आपदा से मची तबाही के कारण यह फैसला लिया है। इसका जिले के लोगों ने स्वागत किया है। विदेशी दलों के दशहरा में भाग न लेने को लेकर समिति ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया है।