स्लीमनाबाद: पड़रभटा गांव में दुर्गा विसर्जन से लौटे 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत, गांव में मातम
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रभटा गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय युवक की झुलसने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़रभटा गांव निवासी अंकित यादव मंगलवार रात दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे थे।