प्रेस विज्ञप्ति
.................
भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में आज दिनांक 11.10.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह - जिला पदाधिकारी भोजपुर के निर्देशानुसार भोजपुर जिला अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) द्वारा अहर्ता प्राप्त छुटे एवं युवा निर्वाचकों का पंजीकरण हेतू विशेष शिविर(स्पेशल कैंप)का आयोजन किया गया।
विशेष शिविर के दौरान संबंधित बीएलओ द्वारा अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर पात्र निर्वाचकों से निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतू विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त किया गया!
मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविर का संबंधित पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों का संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा जांचोपरांत पंजीकरण हेतू नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अहर्ता प्राप्त नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी वोटर हेल्पलाइन ऐप या आयोग के वेबसाइट http://voters.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतू आवेदन कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह - जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा जिला के सभी पात्र नागरिकों से अपील किया गया है कि निर्वाचक सूची में अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं और मजबूत लोकतंत्र का भागीदार बनें।
@iprdbihar
@ecisveep
@bihar_ceo
1 views | Bhojpur, Bihar | Oct 11, 2026