कहरा: पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पश्चिम गांव में बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच हुई मारपीट, तीन लोग घायल
Kahara, Saharsa | Jan 15, 2025 पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पश्चिम गांव वार्ड 4 मे बच्चों के बीच हुए बकझक को लेकर हुए विवाद मे बड़ो ने जमकर मारपीट किया है। जिस मारपीट मे 2 पुरुष और 1 महिला जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम अवधेश कुमार राम, पंकज राम और महारानी देवी बताया जा रहा है। बच्चों के विवाद मे 3 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।