कहरा: सदर थाना क्षेत्र के बटराहा में पुलिस ने छापेमारी कर नकली कीटनाशक दवा रिपैकिंग कार्य का किया उद्भेदन, कारोबारी गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Jan 14, 2025 मामला सदर थाना क्षेत्र के बटराहा का है। जहां देवेंद्र ठाकुर के द्वारा नकली इंडोफिल 45 नामक कीटनाशक दवा का रिपैकिंग कर बाजार में बेचा जा रहा था। दवा कंपनी के प्रतिनिधि के शिकायत पर कृषि अधिकारी एवं सदर थाना की पुलिस के साथ छापेमारी कर दो हजार नकली दवा, सीलिंग मशीन,खाली रैपर बरामद किया गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।