कहरा: सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के धमसेनी गांव से पुलिस ने लूट कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, सदर SDPO ने दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Jan 14, 2025 सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र से 11 जनवरी को परमिनिया ढाला समीप विजय कुमार रजक से अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर मारपीट कर 1लाख 88हजार लूट की घटना को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गया था। जिस मामले का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर उद्वेदन करते हुए 2आरोपी को धमसेनी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी का नाम सुरेंद्र राम और रतन कुमार है।