नवाबगंज: बाराबंकी में सीएनजी पंप पर ओला चालक के साथ हुई मारपीट, दरोगा पर लगाया गया आरोप
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित एक सीएनजी पंप पर ओला चालक से मारपीट का कथित मामला सामने आया है।पीड़ित का आरोप है कि लाइन तोड़ने का विरोध करने पर एक दरोगा ने चालक को डंडे से पीट दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पीड़ित दीपचंद प्रसाद ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनके हाथ और शरीर पर चोटें आई हैं।