सरैया: हैदराबाद में करंट लगने से गोरीगामाडिह के युवक की मौत, परिजनों में मातम
सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरिगामा डीह गांव निवासी सहदेव राय के 19 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार की हैदराबाद में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि सौरव हैदराबाद के एक निजी डेयरी फार्म में काम करता था। कार्य के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना शुक्रवार दिन के छः बजे कि बताई गई है।