तिलौथू: उत्पाद विभाग की पुलिस ने तिलौथू बाजार से अवैध शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग के पुलिस ने तिलौथू बाजार से अवैध शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज का नाम अर्जुन राम बताया जा रहा है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज से उत्पाद विभाग के पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद शराब धंधेबाज को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।