तिलौथू: केरपा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, मां-बेटी हुई घायल
केरपा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें मां बेटी घायल हो गई। दोनों घायल का नाम सुनीता देवी एवं अंजली कुमारी बताई जा रही है। दोनों घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाई गई है। चिकित्सक के देखरेख में दोनों घायल का इलाज हो रहा है। घटना के बाद दोनों घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।