पातेपुर: पातेपुर के कोआही गांव में जलापूर्ति न होने पर लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की नारेबाजी
पातेपुर नगर पंचायत के कोआही गांव में नलजल योजना से जलापूर्ति नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब सड़क जाम कर दिया। लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए व्याकुल है। सड़क जाम कर रहे लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन एवं सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान काफी संख्या में लोग जुटे थे। लोगों ने बताया कि नलजल का पाइप बिछाने के लिए ...