मुज़फ्फरनगर: मजदूरों को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप में 'टॉर्चर फैक्ट्री' केस में पूर्व प्रधान गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को दबोचा है। आरोप है कि मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराया जाता था और विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस के मुताबिक विपिन मुख्य आरोपी अंकित बालियान का चाचा है।