नानपारा: महादेव गांव में घर में काम कर रही महिला को सांप ने काटा, महिला की मौत से मचा हड़कंप
मोतीपुर थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी पाल की पत्नी चुन्नी देवी उम्र 65 वर्ष की सर्पदंश से मौत हो गई। अमेरिका की परिवार के अनुसार शुक्रवार को 5 बजे घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई।