नानपारा: मोतीपुर थाने की पुलिस टीम ने जहरी मोड़ के पास से 45 पाउच देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, केस दर्ज
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर मोतीपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम 6:00 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हरिपाल लोनिया पुत्र लोकाई लोनिया निवासी जनक पुर को उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पांडे कॉन्स्टेबल विनय कुमार ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जहरी मंदिर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।