वारासिवनी: कौटिल्य अर्थशास्त्र क्लब की पोस्टर प्रतियोगिता में रुकमणी प्रथम
वारासिवनी के शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय में कौटिल्य अर्थशास्त्र क्लब के अंतर्गत 9 अक्टूबर को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध सिंह काकोड़िया के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रुकमणी कोहरे प्रथम, मंजू पन्द्रे द्वितीय और गगन पंचेश्वर तृतीय रहे।