हज़ारीबाग: हजारीबाग एसपी ने कटकमदाग थाना का निरीक्षण कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए
पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कटकमदाग थाना का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट, कुर्की, चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन की समीक्षा करते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थ मामलों में कार्रवाई तेज करने, नशा विरोधी ज