हरदा: हरदा सिविल लाइन के अवैध शराब के कार्यवाही की,महुआ को नष्ट किया
Harda, Harda | Sep 10, 2026 सागर में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत के बाद अब हरदा पुलिस भी अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान करीब 50 किलो महुआ लहान और शराब बनाने में उपयोग होने वाले ड्रम, हांडी सहित अन्य सामग्री को नष्ट किया गया। पुलिस ने कुल 15 लीटर अवैध शराब भी जब्त की