संडीला: बालामऊ जंक्शन पर रेलवे टिकट को लेकर हुई मारपीट, युवती गंभीर रूप से घायल
Sandila, Hardoi | May 16, 2026 कछौना के हरदोई बालामऊ जंक्शन पर शुक्रवार को टिकट लेने को लेकर हुए विवाद में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता पप्पू देवी पत्नी राजेश निवासी नवाजीपुर ने बताया कि वे दो दिन पहले मायके कछौना के भवानीपुर आई थीं। शुक्रवार को वह अपनी पुत्री मोहिनी, बहन पूजा और पति राजेश के साथ हावड़ा-अमृतसर यात्रा के लिए स्टेशन पर टिकट खरीदने गए थे।