आगरा: ट्रांसपोर्ट नगर में मुठभेड़ के दौरान ₹25000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी सिटी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Mar 21, 2024 थाना हरी पर्वत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर की द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 25000 का इनामी बदमाश ट्रांसपोर्ट नगर में मौजूद है।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इसके पैर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार हेतु एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सिटी ने दी है।