मथुरा: CMO कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामकर CMO ने ANM छात्राओं संग निकाली रैली
देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है आजादी के इस पावन पर्व पर मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। CMO डॉ. राधावल्लभ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी स्वास्थ्यकर्मियों को देश सेवा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। इस दौरान ANM TC की छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली भी निकाली गई