तमाड़ 1: सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम न होने से ग्रामीणों में आक्रोश
Tamar 1, Ranchi | Aug 20, 2026 तमाड़ प्रखंड के पड़रानी गांव निवासी उर्मिला देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे की है। बताया गया कि उर्मिला देवी घर में सो रही थीं, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल तमाड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं था। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के