चरपोखरी: सेमरावँ में आयोजित सहयोग शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर कई समस्याओं का हुआ समाधान
चरपोखरी प्रखंड के सेमरावँ पंचायत सरकार भवन में बिहार सरकार की नई पहल के तहत सहयोग शिविर का आयोजन मंगलवार की दोपहर 1:00 किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका कुमारी, अंचल अधिकारी चंदन चौधरी, मुखिया दशरथ यादव, अंचल अमीन मनीष कुमार, मौजूद थे।