कसिया: कुशीनगर में झुगवा फोरलेन कट के पास एक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर, बाइक जली, पुलिसकर्मियों ने बुझाई आग
कसया थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित कुशीनगर के आगे एक झुगवा कट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसमें आग लग गयी। और बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। इस दुर्घटना में बाइक में आग लग गयी और वह जलने लगा। सूचना पर पहुँची कुशीनगर चौकी पुलिस ने घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया। और आग बुझाया।