कसिया: राजवटिया में अनियंत्रित कंटेनर ने पुल का डिवाइडर तोड़ा, ड्रेन में गिरा, चालक व सहचालक गंभीर हालत में इलाज करवा रहे हैं
पटहेरवा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ। फोरलेन स्थित रजवटिया पुल पर असम से आ रहा एक कंटेनर चकदहवा ड्रेन में जा गिरा। हादसे में कंटेनर के चालक फिरोज अली (24) और खलासी सरताज (20) घायल हो गए। दोनों उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सफर्डर असमौली के रहने वाले हैं।