चौमूं: कालाडेरा के नरसिंहपुरा गांव में एक युवक का मिला शव,परिजनों ने हत्या का करवाया मामला दर्ज मुआवजे की मांग को लेकर धरना
Chomu, Jaipur | Apr 23, 2024 कालाडेरा इलाके के नरसिंहपुरा गांव के जंगल में देर रात एक युवक का शव मिलने के बाद आस पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चौमूं के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने कालाडेरा थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।