बीकानेर: कोटगेट पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
बीकानेर में कोटगेट थाना पुलिस ने राहगीर से लूट की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार परिवादी हजारीलाल ने 14 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह 9 मई की सुबह रेलवे स्टेशन से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तुलसी सर्किल के पास स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें पहचान पत्र और करीब पांच हजार रुपये नकद थे। मामले की जा