कोतमा: रामनगर पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर ज़ब्त किया
Kotma, Anuppur | Apr 20, 2026 रामनगर पुलिस ने सोमवार 3:00बजे जमुड़ी घाट क्षेत्र से अवैध रूप से रेत लोड कर फुलवारी टोला की ओर जा रहे ट्रैक्टर की घेराबंदी की और ट्रैक्टर को पकड़ लिया।मौके से ट्रैक्टर क्रमांक एम पी 65 ए ए 2462 को रेत के सहित जप्त करते हुए वाहन चालक एवं मालिक मोहम्मद आकिब जावेद उम्र 36 वर्ष निवासी लहसुई के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।