गोंडा: पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में 1 युवक घायल, गंभीर हालत में डॉक्टर ने लखनऊ किया रेफर: घायल के बड़े भाई की पुष्टि
Gonda, Gonda | Feb 22, 2025 शनिवार दोपहर 1:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर इटियाथोक थाना क्षेत्र के बकठोरवा गन्ना सेंटर ए पर विपक्षी युवक द्वारा गोली मारकर युवक को घायल कर दिया। तत्काल स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर युवक का इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। दरअसल पूरा मामला ग्राम गिलौली थाना इटियाथोक से जुड़ा हुआ है।