गोंडा: गोंडा बलरामपुर मार्ग पर पारासराय गांव के पास नेपाल ऑयल निगम का टैंकर पेड़ से टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त, 2 लोग हुए घायल
Gonda, Gonda | Feb 22, 2025 इटियाथोक थाना क्षेत्र गोंडा बलरामपुर मार्ग पर पारासराय गांव के पास शनिवार सुबह 6:00 बजे बलरामपुर से गोंडा की तरफ आ रहे नेपाल ऑयल निगम का टैंकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया,आसपास के लोगों ने बड़े-बड़े गैलनो में ऑयल को भरकर अपने घर ले गए,सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को मौके से हटवा कर ऑयल को दूसरे ट्रैकर में शिफ्ट करवा दिया है,