गोंडा: PWD के मुख्य अभियंता समेत 3 अधिकारियों को हटाया गया, ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों ने की थी शिकायत
Gonda, Gonda | Feb 22, 2025 PWD में टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर शासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियंता अवधेश शरण चौरसिया को हटाकर अखिलेश को देवीपाटन मंडल का नया मुख्य अभियंता बनाया है।बहराइच-श्रावस्ती वृत्त के अधीक्षण अभियंता भगवान दास और गोंडा के अधीक्षण अभियंता लाल जी को भी हटाकर इनकी जगह अजय भास्कर को बहराइच और योगेंद्र सिंह को गोंडा का नया अधीक्षण अभियंता बनाया है।