गोंडा: AAP नेता अवध ओझा ने दिल्ली सरकार पर कसा तंज, कहा- महिलाओं को ₹2500 देने का वादा नहीं हुआ पूरा
Gonda, Gonda | Feb 22, 2025 AAP के दिल्ली के पटपड़गंज से पूर्व प्रत्याशी अवधओझा का दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक बयान सोशल मीडिया पर शनिवार दोपहर 12 बजे से वायरल हो रहा है अवध ओझा कह रहे हैं कि दिल्ली की पहली कैबिनेट में महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया गया था,लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया है,आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी, यमुना की सफाई के लिए मशीन AAP ने मंगवाई थी।