जशपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 पर गम्हरिया के पास शुक्रवार सुबह एक खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप वाहन के ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में टमाटर लोड कर चालक सुनील लोहारा (उम्र 30 वर्ष) और हेल्पर विनीत मुंडा