हायाघाट: NBW वारंटी के तहत हायाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
हायाघाट थाना क्षेत्र में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद अकबर, पिता मोहम्मद बुद्धू एवं मोहम्मद कासिम, पिता मोहम्मद तेतर के रूप में हुई है।