पूरनपुर: कंजाखेड़ा गांव में खेत पर गई किशोरी को सांप ने डंसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजाखेड़ा की रहने वाली हूर वानो पुत्री अकबर उम्र 14 वर्ष बताया जा रहा है, कि खेत में गेहूं की कटाई हो रही थी। इस दौरान किशोरी खेत में खड़ी थी। तभी अचानक एक सांप ने किशोर के पैर में डंस लिया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी,यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।