पूरनपुर: ब्लॉक रोड गड्डों में हुआ तब्दील फैली कीचड़ व गंदगी से लोग परेशान, नाले की सफाई न होने से गड्ढों में भरा पानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पूरनपुर ब्लाक रोड पर अधिकारियों का आना जाना रहता है और उसके बाद भी इस रोड पर बने गड्ढों पर अधिकारियों का कौई ध्यान नहीं है। जिसकी वजह से स्थानीय लोग व राहगीर दोनों को परेशानी उठानी पड़ती हैं। जबकि इसी रोड पर ब्लॉक परिसर है जिसमें खंड विकास अधिकारी रहते हैं और गन्ना सीमित व सीओ ओफिस भी इसी रोड पर है। यह रोड हाइवे के साथ साथ दर्जनों ग्राम पंचायतों को जोड़ता है।