पूरनपुर: तहसील क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की
पूरनपुर तहसील क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और कुछ ही देर में तेज आंधी चलने लगी। इसके बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर है। ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में हुआ नुकसान मुआवजे की मांग।