पूरनपुर: ढका जा गांव में आंधी और बरसात से गिरा टीनशेड, चार लोग घायल, अस्पताल में गुजरी घायलों की रात
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका जा के रहने वाले मेराज हसन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वुधवार की रात में अपने घर में सो रहा था। अचानक आई आंधी से मेराज के पड़ोसी का टीनशेड पर लगी ईट मेराज के टीनशेड पर गिर गई। जिसमें मेराज की पत्नी नाजरीन व उसके के दो पुत्र अरसद व अजमल और बंडा थाना क्षेत्र के गांव ररुरा की रहने वाली मेराज की साली चांदनी घायल हो गई।