पूरनपुर: तहसील में BKU अराजनैतिक ने की गेहूं के समर्थन मूल्य के साथ बोनस देने की मांग, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं व गेहूं के समर्थन मूल्य के साथ प्रति कुंतल ₹200 के हिसाब से बोनस की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश के किसान कर्ज से जूझ रहें किसानों को कुछ राहत मिल सके इसको लेकर सरकार से बोनस की मांग की है।