कुंडा: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुरवासी बिहार में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 154 प्रशिक्षार्थियों को किया गया चयन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुरवासी बिहार मेंआयोजित वृहद रोजगार मेले में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना,आईटीआई एवं जनपद के लगभग 185 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा 172 प्रशिक्षणार्थियों ने साक्षात्कार दिया। नियोक्ता कम्पनियों ने 154 प्रशिक्षणार्थियों को चयनित करते हुये उन्हें रोजगार-स्वरोजगार के नये अवसर मुहैया कराया।