रतनगढ़: गांव बछरारा निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, रतनगढ़ पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रतनगढ तहसील के गांव बछरारा निवासी युवक ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करली। पुलिस ने बताया कि आज गांव बछरारा में 33 वर्षीय भागीरथमल पुत्र हुकमाराम जाट ने अपने ही घर मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करली। पुलिस ने म्रतक के भाई बीरबल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शाम को बाद पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।